Headline
Maharashtra: बदलापुर कांड के बाद शिंदे सरकार का बड़ा फैसला, स्कूलों में CCTV अनिवार्य; 1 सितंबर से मिलेगा आत्मरक्षा प्रशिक्षण
Box Office Collection: दुनियाभर में छाई ‘Jana Nayagan’, वहीं ‘Dhamaal 4’ भी कर रही ताबड़तोड़ कमाई; जानें दोनों फिल्मों का हाल
PM Modi in Andhra Pradesh: ‘पहले हवाई अड्डों के नाम सिर्फ एक ही परिवार पर रखे जाते थे’, विजयनगरम से विपक्ष पर निशाना
Paper Leak Law: राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद परीक्षा संशोधन कानून लागू, दोषियों को 10 साल तक की जेल और 10 करोड़ रुपये तक जुर्माना
गाजा में शांति की उम्मीद या नई रणनीति? हमास हथियार छोड़ने को तैयार, लेकिन इजरायल की चुप्पी से बढ़ा सस्पेंस
अमेरिका-ईरान तनाव बरकरार, फिर भी होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ी जहाजों की आवाजाही; 90 डॉलर के आसपास बना हुआ है कच्चा तेल
PM Kisan Yojana: 2031 तक जारी रहेगी योजना, 3.15 लाख करोड़ की मंजूरी; जानें 24वीं किस्त कब आ सकती है
Kuldeep Yadav: जिस स्पिनर को टीम इंडिया में नहीं मिल रहा मौका, वही इंग्लैंड में मचा रहा कहर; बेन स्टोक्स भी हुए फिरकी का शिकार
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश: गोरखपुर के जिला अस्पताल से अपहृत 10 वर्षीय बालिका के दुष्कर्म और हत्या मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने जांच को नया मोड़ दे दिया है। अब तक पुलिस गला दबाकर हत्या की आशंका जता रही थी, लेकिन चिकित्सकीय जांच में सामने आया है कि आरोपित ने बालिका के शरीर पर धारदार हथियार से कई वार किए थे। रिपोर्ट के अनुसार जंघा, पेट और जबड़े पर गंभीर घाव मिले हैं, जिनसे अंदरूनी अंग भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों ने अपनी रिपोर्ट में इन चोटों का विस्तृत उल्लेख किया है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ये सभी चोटें बालिका के जीवित रहते पहुंचाई गई थीं या मृत्यु के बाद। इस संबंध में चिकित्सकों और फोरेंसिक विशेषज्ञों की राय भी ली जा रही है, ताकि विवेचना को और मजबूत बनाया जा सके। जांच अधिकारियों का मानना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आए नए तथ्यों से अभियोजन पक्ष को महत्वपूर्ण साक्ष्य मिलेंगे। पुलिस अब हत्या में इस्तेमाल किए गए धारदार हथियार की बरामदगी को प्राथमिकता दे रही है। इसके लिए आरोपित को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी की जा रही है। एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि पुलिस चिकित्सकीय साक्ष्य, फोरेंसिक रिपोर्ट और डीएनए जांच समेत सभी वैज्ञानिक प्रमाणों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी से केस और मजबूत होगा तथा अदालत में प्रभावी ढंग से साक्ष्य प्रस्तुत किए जा सकेंगे। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषी को कानून के तहत कड़ी सजा दिलाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर शनिवार सुबह रायपुर पहुंचे, जहां उनका स्वागत राज्य के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने किया। इसके बाद वे नवा रायपुर स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान रायपुर के परिसर के लिए रवाना हुए।
दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल
डॉ. जयशंकर आईआईएम रायपुर के 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और छात्रों को संबोधित किया।
वैश्विक व्यवस्था में बदलाव का जिक्र
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विश्व एक बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। वैश्विक शक्ति संतुलन और रिलेटिव पावर में स्पष्ट बदलाव देखने को मिल रहा है, जो कई मायनों में संरचनात्मक है।
भारत ने चुनौतियों का किया मजबूती से सामना
उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में दुनिया भर में आए झटकों ने देशों की सहनशक्ति की परीक्षा ली है, लेकिन भारत ने आंतरिक और बाहरी दोनों तरह की चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना किया है।
भारत में आशावाद का माहौल
जयशंकर ने कहा कि भारतीय समाज में ऐसा आशावाद है, जो दुनिया के कई हिस्सों में देखने को नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों की प्रगति ने लोगों में यह विश्वास पैदा किया है कि आने वाला समय और बेहतर होगा।
शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में भारत की जगह
उन्होंने बताया कि भारत अब दुनिया की शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो चुका है, जो देश के बढ़ते आत्मविश्वास और क्षमता को दर्शाता है।
समावेशी विकास और डिजिटल क्रांति पर जोर
विदेश मंत्री ने कहा कि समावेशी विकास, प्रतिनिधि राजनीति और निर्णायक नेतृत्व ने देश के लिए नई नींव तैयार की है। उन्होंने डिजिटल क्रांति को अपनाने और उसे जीवन में उद्देश्यपूर्ण तरीके से लागू करने को भारत की बड़ी उपलब्धि बताया।
‘कर दिखाने की भावना’ बना ताकत
डॉ. जयशंकर ने कहा कि देश में ‘कर दिखाने की भावना’ का जागरण हुआ है, जिसने भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *