Headline
Maharashtra: बदलापुर कांड के बाद शिंदे सरकार का बड़ा फैसला, स्कूलों में CCTV अनिवार्य; 1 सितंबर से मिलेगा आत्मरक्षा प्रशिक्षण
Box Office Collection: दुनियाभर में छाई ‘Jana Nayagan’, वहीं ‘Dhamaal 4’ भी कर रही ताबड़तोड़ कमाई; जानें दोनों फिल्मों का हाल
PM Modi in Andhra Pradesh: ‘पहले हवाई अड्डों के नाम सिर्फ एक ही परिवार पर रखे जाते थे’, विजयनगरम से विपक्ष पर निशाना
Paper Leak Law: राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद परीक्षा संशोधन कानून लागू, दोषियों को 10 साल तक की जेल और 10 करोड़ रुपये तक जुर्माना
गाजा में शांति की उम्मीद या नई रणनीति? हमास हथियार छोड़ने को तैयार, लेकिन इजरायल की चुप्पी से बढ़ा सस्पेंस
अमेरिका-ईरान तनाव बरकरार, फिर भी होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ी जहाजों की आवाजाही; 90 डॉलर के आसपास बना हुआ है कच्चा तेल
PM Kisan Yojana: 2031 तक जारी रहेगी योजना, 3.15 लाख करोड़ की मंजूरी; जानें 24वीं किस्त कब आ सकती है
Kuldeep Yadav: जिस स्पिनर को टीम इंडिया में नहीं मिल रहा मौका, वही इंग्लैंड में मचा रहा कहर; बेन स्टोक्स भी हुए फिरकी का शिकार
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश: गोरखपुर के जिला अस्पताल से अपहृत 10 वर्षीय बालिका के दुष्कर्म और हत्या मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने जांच को नया मोड़ दे दिया है। अब तक पुलिस गला दबाकर हत्या की आशंका जता रही थी, लेकिन चिकित्सकीय जांच में सामने आया है कि आरोपित ने बालिका के शरीर पर धारदार हथियार से कई वार किए थे। रिपोर्ट के अनुसार जंघा, पेट और जबड़े पर गंभीर घाव मिले हैं, जिनसे अंदरूनी अंग भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों ने अपनी रिपोर्ट में इन चोटों का विस्तृत उल्लेख किया है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ये सभी चोटें बालिका के जीवित रहते पहुंचाई गई थीं या मृत्यु के बाद। इस संबंध में चिकित्सकों और फोरेंसिक विशेषज्ञों की राय भी ली जा रही है, ताकि विवेचना को और मजबूत बनाया जा सके। जांच अधिकारियों का मानना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आए नए तथ्यों से अभियोजन पक्ष को महत्वपूर्ण साक्ष्य मिलेंगे। पुलिस अब हत्या में इस्तेमाल किए गए धारदार हथियार की बरामदगी को प्राथमिकता दे रही है। इसके लिए आरोपित को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी की जा रही है। एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि पुलिस चिकित्सकीय साक्ष्य, फोरेंसिक रिपोर्ट और डीएनए जांच समेत सभी वैज्ञानिक प्रमाणों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी से केस और मजबूत होगा तथा अदालत में प्रभावी ढंग से साक्ष्य प्रस्तुत किए जा सकेंगे। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषी को कानून के तहत कड़ी सजा दिलाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

मुंबई इंडियंस के लिए अच्छी खबर है। हार्दिक पंड्या नेट्स पर लौट आए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले मैच में बीमार होने की वजह से वो नहीं खेल पाए थे। मुंबई को इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। अब मंगलवार को मुंबई का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से है और उस मुकाबले से पहले कप्तान हार्दिक ने प्रैक्टिस शुरू कर दी है।
सूर्यकुमार यादव ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस की कप्तानी की थी और तब टॉस के वक्त उन्होंने बताया था कि हार्दिक बीमार हैं। हार्दिक की गैरमौजूदगी की वजह से मुंबई इंडियंस को प्लेइंग-11 में कई बदलाव करने पड़े थे, जिसमें दीपक चाहर और कॉर्बिन बॉश को शामिल किया गया था और ट्रेंट बोल्ट ने बॉश की जगह ली ताकि विदेशी खिलाड़ी 4 ही रहें।
हार्दिक पंड्या की फिटनेस पर अपडेट
हार्दिक ट्रेनिंग सेशन में अच्छे मूड में दिखे, और मैदान पर वापसी कर सकते हैं। वार्म अप के बाद, हार्दिक ने खाली नेट में बॉलिंग शुरू की और अच्छी पेस से अपनी यॉर्कर फेंकी, टीम के फिजियोथेरेपिस्ट नितिन पटेल को बताया कि उन्होंने इस साल की शुरुआत में टी20 वर्ल्ड कप के बाद से ट्रेनिंग में अपनी यॉर्कर की प्रैक्टिस करना शुरू कर दिया था, ‘अगर आप यॉर्कर डाल सकते हैं तो इसका मतलब है कि दूसरी बॉल बहुत आसान हैं।’
पंड्या ने नेट प्रैक्टिस शुरू की
गेंदबाजी के अलावा हार्दिक ने भी काफी देर तक नेट्स में बल्लेबाजी का भी अभ्यास किया। इस दौरान टीम के बैटिंग कोच कायरान पोलार्ड मौजूद रहे। अभ्यास के दौरान ज्यादातर गेंद हार्दिक के बल्ले के बीचों-बीच लगी थी। पोलार्ड ने भी प्रैक्टिस सेशन के दौरान हार्दिक का हौसला बढ़ाया।
हार्दिक ने आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 3 ओवर गेंदबाजी की थी और 39 रन देकर 1 विकेट हासिल किया था। इसके अलावा उन्होंने 11 गेंद में नाबाद 18 रन भी बनाए थे। मुंबई ये मुकाबला 6 विकेट से जीता था लेकिन अगले मैच में हार्दिक की गैरहाजिरी में मुंबई को दिल्ली कैपिटल्स ने हरा दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *