Headline
Maharashtra: बदलापुर कांड के बाद शिंदे सरकार का बड़ा फैसला, स्कूलों में CCTV अनिवार्य; 1 सितंबर से मिलेगा आत्मरक्षा प्रशिक्षण
Box Office Collection: दुनियाभर में छाई ‘Jana Nayagan’, वहीं ‘Dhamaal 4’ भी कर रही ताबड़तोड़ कमाई; जानें दोनों फिल्मों का हाल
PM Modi in Andhra Pradesh: ‘पहले हवाई अड्डों के नाम सिर्फ एक ही परिवार पर रखे जाते थे’, विजयनगरम से विपक्ष पर निशाना
Paper Leak Law: राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद परीक्षा संशोधन कानून लागू, दोषियों को 10 साल तक की जेल और 10 करोड़ रुपये तक जुर्माना
गाजा में शांति की उम्मीद या नई रणनीति? हमास हथियार छोड़ने को तैयार, लेकिन इजरायल की चुप्पी से बढ़ा सस्पेंस
अमेरिका-ईरान तनाव बरकरार, फिर भी होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ी जहाजों की आवाजाही; 90 डॉलर के आसपास बना हुआ है कच्चा तेल
PM Kisan Yojana: 2031 तक जारी रहेगी योजना, 3.15 लाख करोड़ की मंजूरी; जानें 24वीं किस्त कब आ सकती है
Kuldeep Yadav: जिस स्पिनर को टीम इंडिया में नहीं मिल रहा मौका, वही इंग्लैंड में मचा रहा कहर; बेन स्टोक्स भी हुए फिरकी का शिकार
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश: गोरखपुर के जिला अस्पताल से अपहृत 10 वर्षीय बालिका के दुष्कर्म और हत्या मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने जांच को नया मोड़ दे दिया है। अब तक पुलिस गला दबाकर हत्या की आशंका जता रही थी, लेकिन चिकित्सकीय जांच में सामने आया है कि आरोपित ने बालिका के शरीर पर धारदार हथियार से कई वार किए थे। रिपोर्ट के अनुसार जंघा, पेट और जबड़े पर गंभीर घाव मिले हैं, जिनसे अंदरूनी अंग भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों ने अपनी रिपोर्ट में इन चोटों का विस्तृत उल्लेख किया है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ये सभी चोटें बालिका के जीवित रहते पहुंचाई गई थीं या मृत्यु के बाद। इस संबंध में चिकित्सकों और फोरेंसिक विशेषज्ञों की राय भी ली जा रही है, ताकि विवेचना को और मजबूत बनाया जा सके। जांच अधिकारियों का मानना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आए नए तथ्यों से अभियोजन पक्ष को महत्वपूर्ण साक्ष्य मिलेंगे। पुलिस अब हत्या में इस्तेमाल किए गए धारदार हथियार की बरामदगी को प्राथमिकता दे रही है। इसके लिए आरोपित को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी की जा रही है। एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि पुलिस चिकित्सकीय साक्ष्य, फोरेंसिक रिपोर्ट और डीएनए जांच समेत सभी वैज्ञानिक प्रमाणों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी से केस और मजबूत होगा तथा अदालत में प्रभावी ढंग से साक्ष्य प्रस्तुत किए जा सकेंगे। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषी को कानून के तहत कड़ी सजा दिलाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को मालदा जिले के मानिकचक में चुनावी रैली को संबोधित किया. यहां उन्होंने कई भड़काऊ और विवादास्पद बयान दिये. ममता बनर्जी ने एक बार फिर इलेक्शन कमीशन, केंद्र सरकार, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और अमित शाह को खूब खरी-खोटी सुनायी. बंगाल की चीफ मिनिस्टर ने महिलाओं से कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) केंद्र सरकार बनाती है. इसलिए अगर ईवीएम में खराबी आ जाये, तो किसी को वोट मत करने दीजिएगा.
वोट के बाद ईवीएम और वीवीपैट की सुरक्षा करें महिलाएं
ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी ने मालदा की चुनावी रैली में महिलाओं से आह्वान किया कि वे मतदान समाप्त होने के बाद ईवीएम और वीवीपीएटी मशीनों की सुरक्षा करें. उन्होंने कहा कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के दस्तावेजों की जांच कर रहे लीगल ऑफिसर्स (न्यायिक अधिकारियों) के पास न जायें. वोटर लिस्ट में फिर से नाम जुड़वाने के लिए सीधे ट्रिब्यूनल मेंआवेदन दें.
जजों को बंधक बनाये जाने के मामले का फिर किया बचाव
ममता बनर्जी ने एक बार फिर मालदा में जजों को बंधक बनाये जाने के मामले की बचाव करने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि 2 सांप्रदायिक दलों ने न्यायिक अधिकारियों का घेराव किया और फरार हो गये. एनआईए अब स्थानीय युवाओं को परेशान कर रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा को जनता से माफी मांगनी चाहिए. ममता बनर्जी ने कहा कि मतदाता सूची से नाम हटाये जाने का बदला लेने के लिए लोग ईवीएम का इस्तेमाल करें.
अमित शाह में हिम्मत है तो मालदा में बैठक करें: ममता
टीएमसी सुप्रीमो ने कहा कि अगर अमित शाह में हिम्मत है, तो वह मालदा में बैठक करें. उन लोगों से बात करें, जिनके नाम मतदाता सूची से हटा दिये गये हैं. ममता बनर्जी का यह कटाक्ष अमित शाह के उस बयान पर था, जिसमें उन्होंने कहा था कि बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में वह 15 दिन तक बंगाल में ही रहने वाले हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *