Headline
Maharashtra: बदलापुर कांड के बाद शिंदे सरकार का बड़ा फैसला, स्कूलों में CCTV अनिवार्य; 1 सितंबर से मिलेगा आत्मरक्षा प्रशिक्षण
Box Office Collection: दुनियाभर में छाई ‘Jana Nayagan’, वहीं ‘Dhamaal 4’ भी कर रही ताबड़तोड़ कमाई; जानें दोनों फिल्मों का हाल
PM Modi in Andhra Pradesh: ‘पहले हवाई अड्डों के नाम सिर्फ एक ही परिवार पर रखे जाते थे’, विजयनगरम से विपक्ष पर निशाना
Paper Leak Law: राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद परीक्षा संशोधन कानून लागू, दोषियों को 10 साल तक की जेल और 10 करोड़ रुपये तक जुर्माना
गाजा में शांति की उम्मीद या नई रणनीति? हमास हथियार छोड़ने को तैयार, लेकिन इजरायल की चुप्पी से बढ़ा सस्पेंस
अमेरिका-ईरान तनाव बरकरार, फिर भी होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ी जहाजों की आवाजाही; 90 डॉलर के आसपास बना हुआ है कच्चा तेल
PM Kisan Yojana: 2031 तक जारी रहेगी योजना, 3.15 लाख करोड़ की मंजूरी; जानें 24वीं किस्त कब आ सकती है
Kuldeep Yadav: जिस स्पिनर को टीम इंडिया में नहीं मिल रहा मौका, वही इंग्लैंड में मचा रहा कहर; बेन स्टोक्स भी हुए फिरकी का शिकार
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश: गोरखपुर के जिला अस्पताल से अपहृत 10 वर्षीय बालिका के दुष्कर्म और हत्या मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने जांच को नया मोड़ दे दिया है। अब तक पुलिस गला दबाकर हत्या की आशंका जता रही थी, लेकिन चिकित्सकीय जांच में सामने आया है कि आरोपित ने बालिका के शरीर पर धारदार हथियार से कई वार किए थे। रिपोर्ट के अनुसार जंघा, पेट और जबड़े पर गंभीर घाव मिले हैं, जिनसे अंदरूनी अंग भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों ने अपनी रिपोर्ट में इन चोटों का विस्तृत उल्लेख किया है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ये सभी चोटें बालिका के जीवित रहते पहुंचाई गई थीं या मृत्यु के बाद। इस संबंध में चिकित्सकों और फोरेंसिक विशेषज्ञों की राय भी ली जा रही है, ताकि विवेचना को और मजबूत बनाया जा सके। जांच अधिकारियों का मानना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आए नए तथ्यों से अभियोजन पक्ष को महत्वपूर्ण साक्ष्य मिलेंगे। पुलिस अब हत्या में इस्तेमाल किए गए धारदार हथियार की बरामदगी को प्राथमिकता दे रही है। इसके लिए आरोपित को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी की जा रही है। एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि पुलिस चिकित्सकीय साक्ष्य, फोरेंसिक रिपोर्ट और डीएनए जांच समेत सभी वैज्ञानिक प्रमाणों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी से केस और मजबूत होगा तथा अदालत में प्रभावी ढंग से साक्ष्य प्रस्तुत किए जा सकेंगे। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषी को कानून के तहत कड़ी सजा दिलाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

महनार प्रखंड अंतर्गत करनौती पंचायत में आयोजित “सहयोग शिविर” में जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बिहार जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश अध्यक्ष एवं माननीय उमेश सिंह कुशवाहा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा जी का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। उन्होंने शिविर में आमजनों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा जनहित में त्वरित समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कार्यक्रम में बिहार के माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत कुमार जी भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी आम नागरिकों की शिकायतों एवं समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना तथा स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया।

सहयोग शिविर के दौरान माननीय स्वास्थ्य मंत्री जी द्वारा कई लाभुकों को आयुष्मान कार्ड एवं राशन कार्ड प्रदान किए गए। साथ ही दिव्यांगजनों के बीच ट्राइसाइकिल का वितरण किया गया तथा जीविका समूहों को 1 करोड़ 60 लाख रुपये का चेक प्रदान कर महिला सशक्तिकरण एवं ग्रामीण विकास को गति देने का कार्य किया गया।

शिविर में आमजन, विशेषकर महिलाओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। लोगों ने अपनी समस्याएँ एवं सुझाव रखे तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर वैशाली के जिलाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *