Headline
Maharashtra: बदलापुर कांड के बाद शिंदे सरकार का बड़ा फैसला, स्कूलों में CCTV अनिवार्य; 1 सितंबर से मिलेगा आत्मरक्षा प्रशिक्षण
Box Office Collection: दुनियाभर में छाई ‘Jana Nayagan’, वहीं ‘Dhamaal 4’ भी कर रही ताबड़तोड़ कमाई; जानें दोनों फिल्मों का हाल
PM Modi in Andhra Pradesh: ‘पहले हवाई अड्डों के नाम सिर्फ एक ही परिवार पर रखे जाते थे’, विजयनगरम से विपक्ष पर निशाना
Paper Leak Law: राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद परीक्षा संशोधन कानून लागू, दोषियों को 10 साल तक की जेल और 10 करोड़ रुपये तक जुर्माना
गाजा में शांति की उम्मीद या नई रणनीति? हमास हथियार छोड़ने को तैयार, लेकिन इजरायल की चुप्पी से बढ़ा सस्पेंस
अमेरिका-ईरान तनाव बरकरार, फिर भी होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ी जहाजों की आवाजाही; 90 डॉलर के आसपास बना हुआ है कच्चा तेल
PM Kisan Yojana: 2031 तक जारी रहेगी योजना, 3.15 लाख करोड़ की मंजूरी; जानें 24वीं किस्त कब आ सकती है
Kuldeep Yadav: जिस स्पिनर को टीम इंडिया में नहीं मिल रहा मौका, वही इंग्लैंड में मचा रहा कहर; बेन स्टोक्स भी हुए फिरकी का शिकार
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश: गोरखपुर के जिला अस्पताल से अपहृत 10 वर्षीय बालिका के दुष्कर्म और हत्या मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने जांच को नया मोड़ दे दिया है। अब तक पुलिस गला दबाकर हत्या की आशंका जता रही थी, लेकिन चिकित्सकीय जांच में सामने आया है कि आरोपित ने बालिका के शरीर पर धारदार हथियार से कई वार किए थे। रिपोर्ट के अनुसार जंघा, पेट और जबड़े पर गंभीर घाव मिले हैं, जिनसे अंदरूनी अंग भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों ने अपनी रिपोर्ट में इन चोटों का विस्तृत उल्लेख किया है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ये सभी चोटें बालिका के जीवित रहते पहुंचाई गई थीं या मृत्यु के बाद। इस संबंध में चिकित्सकों और फोरेंसिक विशेषज्ञों की राय भी ली जा रही है, ताकि विवेचना को और मजबूत बनाया जा सके। जांच अधिकारियों का मानना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आए नए तथ्यों से अभियोजन पक्ष को महत्वपूर्ण साक्ष्य मिलेंगे। पुलिस अब हत्या में इस्तेमाल किए गए धारदार हथियार की बरामदगी को प्राथमिकता दे रही है। इसके लिए आरोपित को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी की जा रही है। एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि पुलिस चिकित्सकीय साक्ष्य, फोरेंसिक रिपोर्ट और डीएनए जांच समेत सभी वैज्ञानिक प्रमाणों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी से केस और मजबूत होगा तथा अदालत में प्रभावी ढंग से साक्ष्य प्रस्तुत किए जा सकेंगे। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषी को कानून के तहत कड़ी सजा दिलाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

रविवार को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के मुकाबले से पहले फैंस को उम्मीद थी कि ईशान किशन की कप्तानी वाली टीम 300 का आंकड़ा पार कर सकती है, लेकिन मोहम्मद शमी ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। शमी ने अपने पहले ओवर में टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को आउट किया, जबकि अगले ओवर में ट्रैविस हेड को भी पवेलियन भेज दिया।
SRH का पॉवरप्ले में सबसे कम स्कोर
14/3 बनाम RR, पुणे, 2022
20/3 बनाम PBKS, शारजाह, 2021
21/3 बनाम RR, हैदराबाद, 2013
22/3 बनाम LSG, हैदराबाद, 2026*
24/4 बनाम MI, हैदराबाद, 2025
इस खराब शुरुआत के चलते सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पावरप्ले में सिर्फ 22 रन ही बना सकी, जो उनका आईपीएल इतिहास का पावरप्ले में चौथा सबसे कम स्कोर है। इससे पहले, साल 2022 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टीम ने पावरप्ले में सिर्फ 14 रन बनाए थे, जिसमें 3 विकेट गिरे थे। वहीं, पिछले सीजन मुंबई इंडियंस के खिलाफ इसी मैदान पर टीम ने पावरप्ले में 24 रन बनाए थे और 4 विकेट गंवाए थे।
IPL में पहले 10 ओवरों का सबसे कम स्कोर
31/3 – KKR बनाम HDC, केप टाउन, 2009
32/5 – RR बनाम RCB, केप टाउन, 2009
32/4 – MI बनाम KXIP, वानखेड़े, 2015
35/4 – SRH बनाम LSG, हैदराबाद, 2026*
मोहम्मद शमी की शुरुआती स्ट्राइक की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद 10 ओवर में सिर्फ 35 रन ही बना सकी, जो आईपीएल इतिहास में पहले 10 ओवर का चौथा सबसे कम स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड कोलकाता नाइट राइडर्स के नाम है, जिन्होंने 2009 में 10 ओवर में 31 रन बनाए थे। दूसरे स्थान पर राजस्थान रॉयल्स हैं, जिन्होंने इस साल 32 रन बनाए (5 विकेट के नुकसान पर)। वहीं, मुंबई इंडियंस ने 2015 में वानखेड़े स्टेडियम में 32 रन बनाए थे (4 विकेट पर)।
शमी ने 4 ओवर में दिए 9 रन
आज के मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले 10 ओवर में 35 रन बनाकर 4 विकेट गंवाए और इस तरह वह पहले 10 ओवर में सबसे कम स्कोर बनाने वाली आईपीएल की चौथी टीम बन गई। इस दौरान मोहम्मद शमी ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 9 रन खर्च किए और 2 विकेट झटके। उन्होंने अपने स्पेल में 18 डॉट गेंदें भी डालीं, जो उनकी शानदार गेंदबाजी को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *