Headline
Maharashtra: बदलापुर कांड के बाद शिंदे सरकार का बड़ा फैसला, स्कूलों में CCTV अनिवार्य; 1 सितंबर से मिलेगा आत्मरक्षा प्रशिक्षण
Box Office Collection: दुनियाभर में छाई ‘Jana Nayagan’, वहीं ‘Dhamaal 4’ भी कर रही ताबड़तोड़ कमाई; जानें दोनों फिल्मों का हाल
PM Modi in Andhra Pradesh: ‘पहले हवाई अड्डों के नाम सिर्फ एक ही परिवार पर रखे जाते थे’, विजयनगरम से विपक्ष पर निशाना
Paper Leak Law: राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद परीक्षा संशोधन कानून लागू, दोषियों को 10 साल तक की जेल और 10 करोड़ रुपये तक जुर्माना
गाजा में शांति की उम्मीद या नई रणनीति? हमास हथियार छोड़ने को तैयार, लेकिन इजरायल की चुप्पी से बढ़ा सस्पेंस
अमेरिका-ईरान तनाव बरकरार, फिर भी होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ी जहाजों की आवाजाही; 90 डॉलर के आसपास बना हुआ है कच्चा तेल
PM Kisan Yojana: 2031 तक जारी रहेगी योजना, 3.15 लाख करोड़ की मंजूरी; जानें 24वीं किस्त कब आ सकती है
Kuldeep Yadav: जिस स्पिनर को टीम इंडिया में नहीं मिल रहा मौका, वही इंग्लैंड में मचा रहा कहर; बेन स्टोक्स भी हुए फिरकी का शिकार
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश: गोरखपुर के जिला अस्पताल से अपहृत 10 वर्षीय बालिका के दुष्कर्म और हत्या मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने जांच को नया मोड़ दे दिया है। अब तक पुलिस गला दबाकर हत्या की आशंका जता रही थी, लेकिन चिकित्सकीय जांच में सामने आया है कि आरोपित ने बालिका के शरीर पर धारदार हथियार से कई वार किए थे। रिपोर्ट के अनुसार जंघा, पेट और जबड़े पर गंभीर घाव मिले हैं, जिनसे अंदरूनी अंग भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों ने अपनी रिपोर्ट में इन चोटों का विस्तृत उल्लेख किया है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ये सभी चोटें बालिका के जीवित रहते पहुंचाई गई थीं या मृत्यु के बाद। इस संबंध में चिकित्सकों और फोरेंसिक विशेषज्ञों की राय भी ली जा रही है, ताकि विवेचना को और मजबूत बनाया जा सके। जांच अधिकारियों का मानना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आए नए तथ्यों से अभियोजन पक्ष को महत्वपूर्ण साक्ष्य मिलेंगे। पुलिस अब हत्या में इस्तेमाल किए गए धारदार हथियार की बरामदगी को प्राथमिकता दे रही है। इसके लिए आरोपित को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी की जा रही है। एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि पुलिस चिकित्सकीय साक्ष्य, फोरेंसिक रिपोर्ट और डीएनए जांच समेत सभी वैज्ञानिक प्रमाणों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी से केस और मजबूत होगा तथा अदालत में प्रभावी ढंग से साक्ष्य प्रस्तुत किए जा सकेंगे। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषी को कानून के तहत कड़ी सजा दिलाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

आईपीएल 2026 में मंगलवार को गुवाहाटी में होने वाला मुकाबला सिर्फ दो टीमों के बीच नहीं, बल्कि भविष्य और वर्तमान की टक्कर भी माना जा रहा है। राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच इस मैच में युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी का सामना भारतीय क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से हो सकता।
वैभव सूर्यवंशी की कहानी काफी दिलचस्प रही है। 2025 में मुंबई के खिलाफ ही वे पहली बार सुर्खियों में आए थे, जब एक मैच में शतक जड़ने के बाद अगले ही मुकाबले में 2 गेंद में शून्य पर आउट हो गए थे लेकिन इसके बाद उन्होंने अंडर-19 और घरेलू क्रिकेट में कई रिकॉर्ड बनाए और अब आईपीएल 2026 में शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। इस सीजन के पहले दो मैचों में उन्होंने 17 गेंदों पर 52 और 18 गेंदों पर 31 रन बनाकर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का दम दिखाया है।
वैभव बनाम बुमराह
उनके साथ ओपनिंग कर रहे यशस्वी जायसवाल भी शानदार लय में हैं। दोनों की जोड़ी ने राजस्थान को तेज शुरुआत दी, जिसकी बदौलत टीम ने अपने शुरुआती दोनों मुकाबले जीत लिए हैं। पिछले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 210 रन का बड़ा स्कोर बनाने के बाद टीम ने रोमांचक जीत दर्ज की थी।
मुंबई इंडियंस की वापसी पर नजर
अब चुनौती मुंबई इंडियंस की है, जो दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार के बाद वापसी करना चाहती है। टीम के लिए अच्छी खबर यह है कि कप्तान हार्दिक पंड्या की वापसी लगभग तय मानी जा रही है। वे बीमारी के कारण पिछला मैच नहीं खेल पाए थे, लेकिन गुवाहाटी में नेट्स पर गेंदबाजी करते नजर आए हैं। उनकी वापसी से टीम को संतुलन मिलेगा।
मुंबई की गेंदबाजी में बुमराह सबसे बड़ा हथियार हैं। अगर सूर्यवंशी उनका सामना करते हैं, तो यह मुकाबले का सबसे रोमांचक पल हो सकता। वहीं, राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर अहम भूमिका निभा सकते हैं। हाल ही में उन्होंने डेथ ओवर्स में शानदार गेंदबाजी की और उनकी गति व सटीकता मुंबई के बल्लेबाजों को परेशानी में डाल सकती ।
मुंबई की ओर से स्पिनर मयंक मार्केंडेय पर भी नजर रहेगी, जिन्होंने अब तक खास प्रभाव नहीं छोड़ा है। ऐसे में वे इस मैच में बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे।
कैसा रहेगा पिच का मिजाज?
पिच की बात करें तो गुवाहाटी में इस सीजन का पहला मैच तेज गेंदबाजों के पक्ष में गया था। चेन्नई सुपर किंग्स को सिर्फ 127 रन पर रोक दिया गया था, जिसे राजस्थान ने आसानी से हासिल कर लिया। शुरुआती ओवरों में नमी के कारण गेंदबाजों को मदद मिल सकती है जबकि बाद में बल्लेबाजी आसान हो सकती है। अगर राजस्थान यह मैच जीतता है तो वह पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच सकता है। वहीं मुंबई के लिए यह मुकाबला वापसी का मौका है। ऐसे में यह मुकाबला हाई वोल्टेज होने की पूरी उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *