Headline
Maharashtra: बदलापुर कांड के बाद शिंदे सरकार का बड़ा फैसला, स्कूलों में CCTV अनिवार्य; 1 सितंबर से मिलेगा आत्मरक्षा प्रशिक्षण
Box Office Collection: दुनियाभर में छाई ‘Jana Nayagan’, वहीं ‘Dhamaal 4’ भी कर रही ताबड़तोड़ कमाई; जानें दोनों फिल्मों का हाल
PM Modi in Andhra Pradesh: ‘पहले हवाई अड्डों के नाम सिर्फ एक ही परिवार पर रखे जाते थे’, विजयनगरम से विपक्ष पर निशाना
Paper Leak Law: राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद परीक्षा संशोधन कानून लागू, दोषियों को 10 साल तक की जेल और 10 करोड़ रुपये तक जुर्माना
गाजा में शांति की उम्मीद या नई रणनीति? हमास हथियार छोड़ने को तैयार, लेकिन इजरायल की चुप्पी से बढ़ा सस्पेंस
अमेरिका-ईरान तनाव बरकरार, फिर भी होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ी जहाजों की आवाजाही; 90 डॉलर के आसपास बना हुआ है कच्चा तेल
PM Kisan Yojana: 2031 तक जारी रहेगी योजना, 3.15 लाख करोड़ की मंजूरी; जानें 24वीं किस्त कब आ सकती है
Kuldeep Yadav: जिस स्पिनर को टीम इंडिया में नहीं मिल रहा मौका, वही इंग्लैंड में मचा रहा कहर; बेन स्टोक्स भी हुए फिरकी का शिकार
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश: गोरखपुर के जिला अस्पताल से अपहृत 10 वर्षीय बालिका के दुष्कर्म और हत्या मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने जांच को नया मोड़ दे दिया है। अब तक पुलिस गला दबाकर हत्या की आशंका जता रही थी, लेकिन चिकित्सकीय जांच में सामने आया है कि आरोपित ने बालिका के शरीर पर धारदार हथियार से कई वार किए थे। रिपोर्ट के अनुसार जंघा, पेट और जबड़े पर गंभीर घाव मिले हैं, जिनसे अंदरूनी अंग भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों ने अपनी रिपोर्ट में इन चोटों का विस्तृत उल्लेख किया है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ये सभी चोटें बालिका के जीवित रहते पहुंचाई गई थीं या मृत्यु के बाद। इस संबंध में चिकित्सकों और फोरेंसिक विशेषज्ञों की राय भी ली जा रही है, ताकि विवेचना को और मजबूत बनाया जा सके। जांच अधिकारियों का मानना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आए नए तथ्यों से अभियोजन पक्ष को महत्वपूर्ण साक्ष्य मिलेंगे। पुलिस अब हत्या में इस्तेमाल किए गए धारदार हथियार की बरामदगी को प्राथमिकता दे रही है। इसके लिए आरोपित को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी की जा रही है। एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि पुलिस चिकित्सकीय साक्ष्य, फोरेंसिक रिपोर्ट और डीएनए जांच समेत सभी वैज्ञानिक प्रमाणों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी से केस और मजबूत होगा तथा अदालत में प्रभावी ढंग से साक्ष्य प्रस्तुत किए जा सकेंगे। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषी को कानून के तहत कड़ी सजा दिलाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

प्रभास की आने वाली फिल्म ‘फौजी’ के सेट से कुछ तस्वीरें लीक हो गई हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को यूजर्स भी धड़ल्ले से शेयर कर रहे हैं। यह देख फिल्म के मेकर्स ने तस्वीरें सर्कुलेट करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन की चेतावनी दी है। ‘फौजी’ एक तेलुगू फिल्म है, जिसका काफी समय से इंतजार है। इसमें प्रभास के ऑपोजिट इमानवी हैं। फिल्म को हनु राघवपुडी ने डायरेक्ट किया है। हाल ही ‘फौजी’ के सेट से तस्वीरें लीक हुईं, तो मेकर्स तुरंत हरकत में आ गए।
मेकर्स ने ‘फौजी’ के लीक कंटेंट को लेकर दी चेतावनी
उन्होंने X पर फिल्म के लीक कंटेंट को लेकर यूजर्स को चेतावनी दी कि वो इसे सर्कुलेट न करें। जो ऐसा करेगा, उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। प्रभास की फिल्म ‘फौजी’ के ऑफिशियल X अकाउंट से लिखा गया, ‘हमें पता चला है कि कुछ अकाउंट ‘फौजी’ के सेट से लीक हुई तस्वीरें फैला रहे हैं। प्लीज इसे एक सख्त चेतावनी समझें- ऐसे किसी भी कंटेंट को रिपोर्ट किया जाएगा और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ जरूरी कार्रवाई की जाएगी।’
लीक से तैयार किए जा रहे एक्सपीरियंस पर बुरा असर
मेकर्स ने ट्वीट में आगे लिखा है, ‘इन लीक से हमारे द्वारा तैयार किए जा रहे अनुभव पर बुरा असर पड़ रहा है, जो हम बहुत ही सावधानी से तैयार कर रहे हैं। बड़े पर्दे पर जो आने वाला है, वह कहीं अधिक भव्य होगा और इंतजार के लायक होगा। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि लीक हुए कंटेंट को शेयर करने या उससे जुड़ने से बचें।’
डायरेक्टर हनु राघवपुडी ने किया यह ट्वीट
वहीं, डायरेक्टर हनु राघवपुडी ने भी ट्वीट किया, ‘हमने ‘फौजी’ में अपना दिल लगा दिया है ताकि आपको कुछ खास दे सकें। सभी से विनम्र निवेदन है कि प्लीज लीक के जरिए इसका जादू खराब न करें। आइए इसे उसी तरह अनुभव करें जैसे इसे होना चाहिए, सिनेमाघरों में एक साथ।’
दशहरे पर रिलीज होगी ‘फौजी?
अभी ‘फौजी’ की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है, पर रिपोर्ट्स हैं कि मेकर्स इसे इस साल दशहरे पर रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। प्रभास और इमानवी के अलावा ‘फौजी’ में जया प्रदा और मिथुन चक्रवर्ती भी नजर आएंगे।
प्रभास की पिछली फिल्म और आने वाले प्रोजेक्ट
प्रभास की बात करें, तो वह पिछली बार फिल्म ‘द राजा साब’ में नजर आए थे, जो 9 जनवरी 2026 को रिलीज हुई थी। यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही। इससे पहले वह Kalki 2898 AD में आए थे, जो 2024 में आई थी और सुपरहिट रही थी। प्रभास के पास ‘फौजी’ के अलावा अभी कई और फिल्में हैं, जिनमें वह नजर आएंगे। इनमें ‘कल्कि 2898 AD’ के सीक्वल के अलावा ‘सलार’ पार्ट 2 और ‘स्पिरिट’ शामिल हैं। ‘स्पिरिट’ 5 मार्च 2027 को रिलीज होगी और इसमें प्रभास के ऑपोजिट तृप्ति डिमरी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *