Headline
G7 leaders tackle reliance on China for critical minerals
G7 नेता चीन पर निर्भरता कम करने के लिए समावेशी रणनीति पर विचार कर रहे हैं
Ageing population and rising debt could push Tamil Nadu towards a fiscal trap, says White Paper
बढ़ती उम्रदराज आबादी और बढ़ता ऋण तामिलनाडु को आर्थिक जाल में फंसाने का खतरा: व्हाइट पेपर
Heatwaves and ozone together increase India’s cardiac deaths: study
भारत में गर्मी की लहर और ओजोन के कारण हृदय रोग से मौतों में वृद्धि: अध्ययन
‘Shrek 5’ trailer: Shrek and Donkey reunite for a new adventure
शेरेक 5 ट्रेलर: शेरेक और डंकी फिर साथ नए रोमांच के लिए
Hindu prayers made mandatory in Chhattisgarh’s State schools; govt imposing RSS agenda, says Congress
छत्तीसगढ़ के राज्य विद्यालयों में हिंदू प्रार्थनाएँ अनिवार्य; कांग्रेस ने कहा- सरकार आरएसएस एजेंडा लागू कर रही है
Glenmorangie’s single malt Scotch whisky, Lasanta, arrives in Kolkata
ग्लेनमोरांगी का सिंगल माल्ट स्कॉच व्हिस्की, लसांता, कोलकाता में लॉन्च
Stock markets extend rally in early trade on drop in crude oil prices
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के साथ स्टॉक मार्केट में तेजी जारी
Hoarding row erupts ahead of Rahul Gandhi’s Kota event, Gehlot alleges BJP ‘fear’
राहुल गांधी के कोटा कार्यक्रम से पहले होर्डिंग विवाद, गहलोत ने भाजपा पर ‘डर’ का आरोप लगाया
Recovery of Ebola patients offers rare moments of joy at epicentre of outbreak
इबोला मरीजों के ठीक होने से महामारी के केंद्र में मिल रहे हैं खुशी के अनमोल पल

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ईरान युद्ध जीत चुका है और इसलिए वो होर्मुज स्ट्रेट से टोल वसूल सकता है। राष्ट्रपति ट्रंप ने संकेत दिया है कि युद्ध के बाद अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य में टोल लगाने पर विचार कर सकता है। हालांकि अमेरिका को अगर होर्मुज स्ट्रेट से टोल वसूलना है तो उसे इसपर 100 फीसदी सैन्य नियंत्रण की आवश्यकता होगी। सोमवार को जब उनसे पूछा गया कि क्या वो ऐसे किसी समझौते को स्वीकार करेंगे जिसके तहत ईरान को इस जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों से शुल्क लेने की अनुमति मिल जाए?
इस पर ट्रंप ने कहा कि “हम टोल क्यों न लें? मैं उन्हें शुल्क लेने देने के बजाय खुद ऐसा करना पसंद करूंगा। हम ऐसा क्यों न करें? हम विजेता हैं। हमने जीत हासिल की है।” इसके बाद ट्रंप ने फिर दोहराया कि ईरान को सैन्य रूप से हरा दिया गया है। ट्रंप ये दावा 28 फरवरी को युद्ध शुरू होने के पहले हफ्ते से ही करते आए हैं लेकिन ईरान अभी भी पूरे मिडिल ईस्ट में मिसाइल और ड्रोन हमले कर रहा है। उसने होर्मुज को ब्लॉक कर रखा है और अमेरिका ने युद्ध के लिए जितने भी मकसदों की बात की थी उनमें एक भी मकसद पूरा नहीं हुआ है।
होर्मुज स्ट्रेट से टोल वसूल सकता है अमेरिका
डोनाल्ड ट्रंप ने पत्रकारों से कहा “उनके पास बस एक ही सोच है कि हम बारूदी सुरंगें बिछा देंगे। लेकिन मेरा मतलब है हमारे पास एक ऐसा तरीका है जिसके तहत हम टोल वसूलेंगे।” आपको बता दें कि होर्मुज, जो खाड़ी को हिंद महासागर से जोड़ता है वो ज्यादातर ओमान और ईरान के समुद्री क्षेत्र में पड़ता है। युद्ध से पहले दुनिया का लगभग 20 प्रतिशत तेल और लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) इसी जलडमरूमध्य से होकर गुजरता था।
डोनाल्ड ट्रंप की ये ताजा टिप्पणियां तब आईं जब उन्होंने ईरान को बिल्कुल तबाह करने का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि या तो वे जलडमरूमध्य को फिर से खोलें और वॉशिंगटन की शर्तें मान लें या फिर ईरान के नागरिक बुनियादी ढांचे, जिसमें पुल और बिजली संयंत्र शामिल हैं उसे पूरे देशभर में तबाह कर देंगे। ट्रंप ने सोमवार को पत्रकारों से कहा कि ईरान के साथ किसी भी समझौते में होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलना जरूर शामिल होना चाहिए।
होर्मुज से ईरान भी टोल वसूलने की तैयारी में
ईरान ने भी होर्मुज स्ट्रेट से टोल वसूलने के लिए बकायदा एक कानून बनाया है। उसने पहले ही कुछ जहाजों से टोल वसूलना शुरू कर दिया है। ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघर ग़ालिबफ़ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा “होर्मुज जलडमरूमध्य की स्थिति युद्ध से पहले जैसी नहीं रहेगी।” ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने भी युद्ध के बाद इस जलमार्ग के प्रबंधन के लिए “नई व्यवस्थाओं” की मांग की है ताकि जहाजों के सुरक्षित मार्ग को सुनिश्चित किया जा सके और ईरान के हितों की रक्षा हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *