Headline
Maharashtra: बदलापुर कांड के बाद शिंदे सरकार का बड़ा फैसला, स्कूलों में CCTV अनिवार्य; 1 सितंबर से मिलेगा आत्मरक्षा प्रशिक्षण
Box Office Collection: दुनियाभर में छाई ‘Jana Nayagan’, वहीं ‘Dhamaal 4’ भी कर रही ताबड़तोड़ कमाई; जानें दोनों फिल्मों का हाल
PM Modi in Andhra Pradesh: ‘पहले हवाई अड्डों के नाम सिर्फ एक ही परिवार पर रखे जाते थे’, विजयनगरम से विपक्ष पर निशाना
Paper Leak Law: राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद परीक्षा संशोधन कानून लागू, दोषियों को 10 साल तक की जेल और 10 करोड़ रुपये तक जुर्माना
गाजा में शांति की उम्मीद या नई रणनीति? हमास हथियार छोड़ने को तैयार, लेकिन इजरायल की चुप्पी से बढ़ा सस्पेंस
अमेरिका-ईरान तनाव बरकरार, फिर भी होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ी जहाजों की आवाजाही; 90 डॉलर के आसपास बना हुआ है कच्चा तेल
PM Kisan Yojana: 2031 तक जारी रहेगी योजना, 3.15 लाख करोड़ की मंजूरी; जानें 24वीं किस्त कब आ सकती है
Kuldeep Yadav: जिस स्पिनर को टीम इंडिया में नहीं मिल रहा मौका, वही इंग्लैंड में मचा रहा कहर; बेन स्टोक्स भी हुए फिरकी का शिकार
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश: गोरखपुर के जिला अस्पताल से अपहृत 10 वर्षीय बालिका के दुष्कर्म और हत्या मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने जांच को नया मोड़ दे दिया है। अब तक पुलिस गला दबाकर हत्या की आशंका जता रही थी, लेकिन चिकित्सकीय जांच में सामने आया है कि आरोपित ने बालिका के शरीर पर धारदार हथियार से कई वार किए थे। रिपोर्ट के अनुसार जंघा, पेट और जबड़े पर गंभीर घाव मिले हैं, जिनसे अंदरूनी अंग भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों ने अपनी रिपोर्ट में इन चोटों का विस्तृत उल्लेख किया है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ये सभी चोटें बालिका के जीवित रहते पहुंचाई गई थीं या मृत्यु के बाद। इस संबंध में चिकित्सकों और फोरेंसिक विशेषज्ञों की राय भी ली जा रही है, ताकि विवेचना को और मजबूत बनाया जा सके। जांच अधिकारियों का मानना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आए नए तथ्यों से अभियोजन पक्ष को महत्वपूर्ण साक्ष्य मिलेंगे। पुलिस अब हत्या में इस्तेमाल किए गए धारदार हथियार की बरामदगी को प्राथमिकता दे रही है। इसके लिए आरोपित को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी की जा रही है। एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि पुलिस चिकित्सकीय साक्ष्य, फोरेंसिक रिपोर्ट और डीएनए जांच समेत सभी वैज्ञानिक प्रमाणों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी से केस और मजबूत होगा तथा अदालत में प्रभावी ढंग से साक्ष्य प्रस्तुत किए जा सकेंगे। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषी को कानून के तहत कड़ी सजा दिलाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

बिहार के वैशाली में रास्ते के विवाद में डबल हत्याकांड, सेना के जवान और पिता की हत्या

बिहार के वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र में रविवार को एक भयानक घटना सामने आई, जहां रास्ते के पुराने विवाद ने एक दर्दनाक डबल मर्डर का रूप ले लिया। रजासन गांव में पट्टीदारों के बीच हुई फायरिंग में एक भारतीय सेना के जवान और उनके पिता की निर्मम हत्या कर दी गई। घटना ने […]

कौशांबी में प्रेम-प्रसंग को लेकर युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहाँ प्रेम-प्रसंग को लेकर 19 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को सकते में डाल दिया है। मृतक के साथ साथ उसकी प्रेमिका भी गंभीर रूप से घायल हुई है, जो कि अभी […]

पटना में बाहुबली विधायक अनंत सिंह के आवास के पास मृतक के शव मिलने से मची सनसनी, चेहरे पर चोट के निशान

पटना से बड़ी खबर सामने आई है जहाँ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के आवास के नजदीक एक संदिग्ध हालात में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक के चेहरे पर स्पष्ट चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे पुलिस हत्या की आशंका जता रही […]

बंगाल: बरुईपुर रेप-मर्डर केस के मुख्य आरोपी का पुलिस एनकाउंटर में निधन, हथियार छीनकर फायरिंग की थी

पश्चिम बंगाल के बरुईपुर में हुए सनसनीखेज रेप-मर्डर केस के मुख्य आरोपी प्रभास मंडल की पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई। कथित अपराधी को मंगलवार-रात बुधवार की दरमियानी रात क्राइम सीन रीक्रिएशन के लिए घटनास्थल ले जाया गया था, जहां उसने एक पुलिसकर्मी से हथियार छीन लिया और टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास […]

केतन हत्याकांड: आज कोर्ट में होंगे सिया और चेतन के पेश, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति

चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में मुख्य आरोपी सिया गोयल और सह-आरोपी चेतन चौधरी को शुक्रवार को वडगांव ग्रामीण कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस उनकी रिमांड की अवधि बढ़ाने की मांग करेगी। दोनों की मौजूदा पुलिस रिमांड शुक्रवार को समाप्त हो रही है, इसलिए जांच अधिकारी अदालत से रिमांड विस्तार के साथ-साथ दोनों आरोपियों […]

सोनम रघुवंशी की जमानत बनी रहेगी, सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाने से इनकार किया

इंदौर के ट्रांसपोर्ट व्यापारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत पर रोक लगाने से इंकार कर दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि सोनम पहले ही जमानत पर रिहा हो चुकी हैं और मामले की अगली सुनवाई 9 जुलाई को निर्धारित की गई है। इससे पहले […]

अंकिता भंडारी हत्याकांड में BJP के पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार, वायरल ऑडियो-वीडियो क्लिप के आरोप में कारवाई

उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच में नया मोड़ आया है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पूर्व विधायक सुरेश राठौर को वायरल ऑडियो-वीडियो क्लिप को लेकर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को इस गिरफ्तारी की पुष्टि की। हरिद्वार के बुग्गावाला क्षेत्र में स्थित उनके कार्यालय से हिरासत में लिए गए राठौर […]

उत्तर प्रदेश में एक और मुठभेड़: गोरखपुर के इनामी भानु प्रताप सिंह की STF के साथ हुई मुठभेड़ में मौत

अयोध्या. उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने फिर एक बड़ी सफलता हासिल की है। रविवार देर रात हुई मुठभेड़ में गोरखपुर के बदनाम इनामी अपराधी भानु प्रताप सिंह मारा गया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी मिली जानकारी पर कार्रवाई करते हुए उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन भानु प्रताप ने फायरिंग शुरू […]

वेब सीरीज पर प्रतिबंध से बौखलाया गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, कांग्रेस नेताओं और डीजीपी को मिली जान से मारने की धमकी

पंजाब में हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ पर विवादों के बाद रोक लगा दी गई है, जिसके बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके समर्थक तीव्र प्रतिक्रिया देने लगे हैं। वेब सीरीज पर प्रतिबंध लगाने के फैसले के बाद, गैंग की ओर से कांग्रेस के कई नेताओं और पंजाब के डीजीपी […]